“तहसील स्तरीय बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131वी जयंती 14अप्रैल को असोगा में”

*”तहसील स्तरीय बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131वी जयंती 14अप्रैल को असोगा में”*

*तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सुपर 50 प्लस ग्रुप पाटन, ग्राम पंचायत एवं सतनामी समाज असोगा के तत्वावधान में आयोजित*-

*समाज के विभुतियों एवं संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में समारोह पूर्वक आयोजन*

*विश्व ज्ञान दिवस के रूप में विश्व के सबसे अधिक देशों में मनाया जाता है बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती*

विश्व ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जयंती 14अप्रैल को विश्व ज्ञान दिवस के रूप में विश्व के सबसे अधिक देशों में मनाया जाता हैं।
इस कड़ी में तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सुपर 50 प्लस ग्रुप पाटन व ग्राम पंचायत एवं सतनामी समाज असोगा के संयुक्त तत्वावधान में 14अप्रैल गुरूवार को शाम 4बजे से समाज के विभुतियों एवं संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में ग्राम असोगा में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे ने बताया कि शाम 4बजे से बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संविधान के प्रस्तावना वाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत सत्कार के साथ अतिथियों का उद्बोधन-बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन दर्शन एवं उनके शिक्षा व संविधान सहित अन्य बहुमूल्य योगदान पर लोगों को जानकारी साझा कर भारत के प्रत्येक भारतीयों के व्यक्तिगत गरिमा एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने विचार साझा किया जाएगा।
इस दौरान पद्मश्री डॉ आर एस बारले एवं मिनी माता सम्मान से सम्मानित सुश्री अमृता बारले जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* पद्मश्री डॉ आर एस बारले,*अध्यक्षता* सोहन बघेल अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन, *विशिष्ट अतिथि* श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी भामाशाह सम्मान से सम्मानित, सुश्री अमृता बारले मिनी माता सम्मानित,अमोलदास टंडन देवादास सम्मान से सम्मानित, दिनेश टंडन सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, राजेन्द्र दीवान शहीद वीर नारायण सिंह पुर्वज सोनाखान, *विशेष अतिथि* शकुन जांगड़े अपर श्रमायुक्त, कृष्ण कुमार खेलवार सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी,कविलास टंडन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,एस आर बांधे सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर,बी एल कुर्रे सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी,एस आर बांधे अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग,बी एल कुर्रे सेवानिवृत्त सहायक पुलिस अधीक्षक,आर डी देशलहरा अध्यक्ष सतनाम भवन सेक्टर 6 भिलाई, एस एल मिर्चें सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी,टी आर जगदल्ले विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन,प्रदीप महिलांगे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन, सविता महिलांगे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन,शिव प्रसाद देशलहरे उपाध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन, कौशल रात्रे सचिव तहसील सतनामी समाज पाटन, शिवनंदन बंजारे कोषाध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन,शीतकरण महिलवार संरक्षक तहसील सतनामी समाज पाटन, श्रीमती ओम टंडन सलाहकार तहसील सतनामी समाज पाटन, श्रीमती कौशल्या महिलवार पूर्व जनपद अध्यक्ष पाटन, उमेश सोनवानी प्रदेश महासचिव भीम रेजिमेंट, लोकेश महिलवार जिलाध्यक्ष बसपा दुर्ग, सुरेन्द्र गायकवाड अध्यक्ष सरपंच संघ ब्लाक पाटन, अशोक रिंगवानी सरपंच असोगा, रमेश टंडन उपसरपंच असोगा, विनोद कोसले शिक्षक सोजलीफ फाउंडर मेंबर, शैलेश कुर्रे शिक्षक सोजलीफ फाउंडर मेंबर के आतिथ्य में समारोह आयोजित किया गया है।
बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती 14अप्रैल के पूर्व पाटन तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तहसील सतनामी समाज पाटन के मार्गदर्शन में सुपर 50 प्लस ग्रुप द्वारा शिक्षा एवं संविधान जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन करते हुए बटरेल,भानसुली आर,सिपकोन्हा,कानाकोट,छांटा में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के शिक्षा एवं संविधान सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय योगदान की जानकारी साझा करते हुए प्रत्येक भारतीयों के व्यक्तिगत गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने हर संभव सभी लोगों के योगदान की अपेक्षा रखी गई।
शिक्षा एवं संविधान जागरूकता पखवाड़ा अंतर्गत सभी गांवों में गरिमामय आयोजन दिखाई दिया, जहां लोगों को आमंत्रित करने सुपर 50 प्लस ग्रुप के पदाधिकारी डमरू बजाते गलियों में भ्रमण करते थे,जिसे देखकर काफी संख्या में बच्चे युवा महिला एवं बुजुर्ग की उपस्थिति होती थी, जिन्हें कलम की महत्ता बताते पेन भेंटकर शिक्षा एवं संविधान से संबंधित जानकारी साझा किया जाता था। इससे प्रभावित होकर अन्य गांवों से भी उनके गांव में इस शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित करने की मांग किया जा रहा है जिसपर 14अप्रैल के पश्चात तिथि तय किया जाएगा।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।