तहसील साहू संघ पाटन के नेतृत्व में 12 जनवरी को होगा युवा सम्मेलन

रानीतरई: तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में युवा प्रकोष्ठ द्वारा युवा सम्मेलन का कार्यक्रम 12 जनवरी 2023 को ब्लॉक मुख्यालय पाटन में आयोजित होगा।

आपको बता दें 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी का जयंती है इस अवसर पर साहू समाज के द्वारा तहसील साहू संघ पाटन के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ के द्वारा विशाल युवा सम्मेलन किया जाएगा जिसके लिए समाज के प्रमुखों द्वारा युवाओं को इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील की जा रही है। समाज प्रमुखों ने कहा कि युवा सम्मेलन से युवाओं को समाज के रीति नीति और समाज में संगठन को मजबूत करने का और समाज के गोठ बात को जानने का सुनने का सुनहरा अवसर है।

वही युवा प्रकोष्ठ गोपेश साहू के द्वारा युवाओं को एकजुट होकर युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्थानी साहू समाज से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया है इसी क्रम में सह संयोजक युवा प्रकोष्ठ सुरेंद्र साहू ने भी समाज के युवाओं से संगठन को मजबूत कर युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

इस अवसर पर जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू जी, उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी जी ,तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश साहू जी, महासचिव श्री खेम लाल साहू जी ,कार्यकारिणी अध्यक्ष लालेश्वर साहू जी, जिला पंचायत  उपाध्यक्ष अशोक साहू जी, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी, न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक श्री धनराज साहू जी ,पूर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू जी ,उपाध्यक्ष गुलाब साहू जी, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता साहू जी ,महिला प्रकोष्ठ के संयोजक श्रीमती कमलेश्वरी साहू जी, पूर्व युवा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री रोहित साहू जी ,मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी जी ,सहित पांचो परिक्षेत्र के अध्यक्ष गण एवं  सभी इकाइयों के युवा प्रकोष्ठ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।