तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह 05 अप्रैल को

*तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह 05/04/2022 को*।

तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण द्वारा 20/03/2022 को त्रिवार्षिक समाजिक चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर पुसऊ राम (पी आर ) साहू को चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में दयाराम साहू (गुरुजी) व महिला सुशिल बाई साहू को चुना गया। हम समाज द्वारा दिये गये निर्णय को सम्मान करते हुए ,समाज में आदर्श स्थापित करने की प्रयास करेंगे।

अतः आप इस सभी इस शपथग्रहण समारोह में साक्षी बनकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान करें। शपथग्रहण समारोह में अन्य प्रकोष्ठ व सदस्यों का भी पदभार व नियुक्ति पत्र देकर शपथग्रहण कराया जायेगा।

शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री ताम्रध्वज साहू केबिनेट मंत्री छः ग: शासन व अध्यक्षता राजेश साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग विशेष अतिथि रमशीला साहू पूर्व मंत्री छः ग: शासन डॉ दाया राम साहू पूर्व विधायक, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास बोर्ड, अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग , रमेश साहू कार्य. अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग , खिलावन साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग नंदलाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग , राजेंद्र साहू वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित होंगे।

स्थान – गोंड़वाना भवन सिविल लाइन दुर्ग ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।