ग्राम सभा – गांवों में पेयजल संकट समेत विभिन्न बातों पर की चर्चा
डाही / भखारा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डाही के भवन में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया । इसमें सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर अपनी बात रखी ।
मुख्यतः पेयजल , स्वास्थ्य केंद्र , मेट , रोजगार सहायिका , कृषक मित्र , को लेकर काफी गंभीरता से चर्चा हुई । चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कहां कि गांव में आवश्यकता अनुसार शुद्ध पेयजल के लिए पानी की अति आवश्यकता है । ग्राम डाही के वार्ड क्रमांक १६ , १७ , १८ , १३ , एवं १२ है। जहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए मोटर पंप की अति आवश्यकता पर मांग की गई ।
वही वृद्धा पेंशन की मांग , वार्ड क्रमांक 16 में पुल निर्माण की मांग , आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में शेड निर्माण की मांग , किस्मत चेलक घर के सामने पुल निर्माण की मांग , आंगनबाड़ी क्रमांक १ एवं २ , में रंग -रोगन की मांग , रोजगार सहायक सहायिका को हटाने की मांग , कुंआ मरम्मत की मांग , हर पांच साल में मेट बदलने की मांग , सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ।
ग्राम सभा में उपस्थित बसंत मरकाम सरपंच , मणी देवांगन उपसरपंच , रवेंद्र देवदास सचिव , तामेश्वर , दुजराम , महेश , टेकू , कुलेश्वरी , नंदनी , अनिता , गणेशिया , चोमेशवरी , बिसनतीन , रवि , तारा , ढेलू , मनोहर , ललित , मोहन , दुखू , पंच , चेतन , अशवनि , मुकुंद , तामेश्वर , भानेद्र , किसुन , प्रकाश , शोभा , राजू , गजेंद्र , राजेश , किशमत , रोहित , यमुना नर्स , कुलदीप सिंह ठाकुर , भगेला , नारायण , नाथूराम , आदि उपस्थित थे ।




