राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ शासन की अतिमहत्वकांशी नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के तहत गोधन न्याय योजना के तहत गोठान पहुँच कार्यक्रम में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा गौरण वर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, डोंगरगढ़ श्री सुरेश सिन्हा के मार्गदर्शन में विकासखंड में संचालित गोठान कलकसा, घोठिया, तोतलभर्री भ्रमण किया गया।
यहां गोठान में संचालित वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, फूलों की खेती, मुर्गी पालन, निरीक्षण किया गया है।
(खैरागढ़, छुईखदान और गंडई क्षेत्र में “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़'” के लिए रिपोर्टर नियुक्त करना है, संपर्क : 940 641 4023 में)
तोतलभर्री गोठान में स्व सहायता समूह को मुर्गीपालन, बकरी पालन, मछलीपालन, सामुदायिक बाड़ी हेतु चर्चा एवं स्व सहायता समूह द्वारा सहमति दी गई, सचिव को समूह का प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देश दिया गया।
गोठानो में उत्पादित किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद को नियमित रूप से निकलने हेतु स्वयं सहायता समूह को सलाह दिया गया, गोठान पहुँच कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष गोठान प्रबन्धन समिति, ग्राम पंचायत सरपंच एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डोंगरगढ़ द्वारा गठित टीम में श्री प्रमोद वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, डोंगरगढ़, श्री हरगोविंद विजवार उद्यान अधीक्षक, श्री चंद्रवंशी डी पी एम, श्री मांडले बी पी एम, पशु चिकित्सक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, एन आर एल एम (पी आर पी), स्व सहायता समूह एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।






