
✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट मैनपुर
गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड तहसील कोर्ट अमलीपदर ग्राम पंचायत धरनीढोड़ा में आज जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर दीदी के प्रयास नया ट्रांसफॉर्मर मिलने पर ग्रामीणों को चेहरे पर खुशी की लहर जग उठी। धारनी ढोड़ा के ग्रामवासी 15 दिन से अंधेरे से जूझ रहे थे जैसे ही ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर जी को अगवत कराया तभी तुरंत ही जिला अध्यक्ष महोदया स्मृति नीरज ठाकुर दीदी ने एक ही दिन में निराकरण करते हुए एक ही दिन में ट्रांसफॉर्म लगा दिया जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयास के लिए ग्राम पंचायत धारनी ढोड़ा के ग्रामीणों ने स्मृति ठाकुर दीदी का आभार व्यक्त किया . जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे योगेश पोर्टी विजय माझी कपिल माधव भूपेंद्र आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।




