जस झांकी स्पर्धा में उतई की सिद्धेश्वर जसबईहा जस झांकी मंडली प्रथम वहीं जय अम्बे जस झांकी परिवार परसदा खट्टी को दूसरा स्थान
राकेश सोनकर की रिपोर्ट
कुम्हारी।
कुम्हारी नगर के मां महामाया सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय दो दिवसीय देवी जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 26 दिसंबर दिन शानिवार, रविवार को किया गया।
जिसमें उतई की सिद्धेश्वर जसबईहा जस झांकी मंडली ने प्रथम बाजी मार कर 11000 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता।
वहीं जय अम्बे जस झांकी परिवार परसदा खट्टी को द्वितीय पुरस्कार मिला।
जय माँ चंडी जस परिवार उरला भिलाई को क्रमशः तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
वही विशेष पुरस्कार में बेस्ट गायन के लिए लोरी जगराता जस परिवार सुपेला भिलाई रहे।
बता दे कि कार्यक्रम 25 दिसंबर से शुरू की गई जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद लता खैरवार, पार्षद मनहरण यादव की उपस्थिति में सर्वप्रथम प्रातः ग्राम देवी देवताओं की मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम ज्योति मानस मंडली की प्रस्तुति हुई जिन्होंने श्रोताओं का मन मोह लिया।
इस दो दिवसीय आयोजन से नगर का माहौल भक्तिमय रहा। यह भक्तिमय प्रतियोगिता में अंचल की 21 मंडलियों ने भाग लिया जिनके द्वारा लगातार दो दिनों तक भगवान की महिमा का वर्णन किया गया।
आयोजन बाजार चौक स्थित बालक प्राथमिक स्कूल प्रांगण में आयोजित हुआ।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथि मुख्यमंत्री ओएसडी मनीष बंछोर द्वारा पुरस्कार दिए गए।
जिसमें प्रथम पुरस्कार 11000 प रुपए, द्वितीय 7001 रुपए और तृतीय 5001 रुपये था।
आयोजक समिति में चुम्मन यादव नेतराम यादव सरोज पटेल संतराम देवांगन मनहरण सोनकर गौरव पटेल परस पटेल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।
निर्णायक की भूमिका हेमलाल निर्मोही ने की वही कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका में जगन बाबा व बलराम वैष्णव रहें।




