शासकीय प्राथमिक शाला बासीन में पदस्थ प्रधानपाठक सुनील कुमार साहू का विगत दिनों स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। शासन के नियमानुसार शासकीय कर्मचारियों के निधन के पश्चात एग्रेसिया राशि दिए जाने का प्रावधान के तहत तुरंत कार्यवाही करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर परिजनो को एग्रेसिया राशि प्रदान किया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक अनेश्वर कुमार चंद्राकर ,लिपिक दिनेश कुमार सिन्हा उपस्थित रहा। विकासखंड पाटन की ओर से संकुल समन्वयक मधुसूदन नेवेन्द्र,जैनेंद्र कुमार गंजीर,ललित कुमार बिजौरा सहित शिक्षको ने श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं शोक व्यक्त किया।





