राजनांदगॉव ।* आज छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगॉव जिला ईकाई अपने प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी के आव्हान पर, जिला संयोजक डॉ. के.एल.टाण्डेकर एवं महासचिव सतीश ब्यौहरे के नेतृत्व में, राजनांदगॉव जिले में शासकीय सेवकगण अपनी डी.ए. और गृहभाड़ा भत्ते की लंबित मांगो के समर्थन में पांच दिवसीय प्रान्तव्यापी हड़ताल, एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलनरत् हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना एवं राज्य गीत से प्रारंभ हुआ lउसके पश्चात सभी शासकीय सेवक गण छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली पर्व को बड़े ही उल्लास के साथ धरना प्रदर्शन स्थल पर ही मनाये l शासकीय सेवकों ने कृषि औजारों के साथ गेड़ी की पूजा अर्चना की एवं धरना स्थल पर ही गेड़ी फुगड़ी ,कुर्सी दौड़, के साथ त्यौहार मनाए l हरेली त्यौहार की शासकीय अवकाश होने के बावजूद भी शासकीय सेवक गण धरना स्थल पर डटे रहे, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया lकलम बंद-काम बंद‘ के नारे के साथ अपनी मांगों को लेकर यह आंदोलन आज 28 जुलाई की प्रातः लगभग 11ः00 बजे से शाम 4 बजे तक धरनास्थल कलेक्ट्रेट एटीएम के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकगण एकत्रित होकर अपनी लंबित मांगों के लिये जोरशोर से एकजुट होकर नारेबाजी करते, एवं राज्य शासन के कर्मचारियों को केन्द्र शासन के समान देय तिथि अनुसार 34 प्रतिशत डी.ए. एवं बकाया एरियर्स राशि सहित सॉतवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग करते हुए वृहद स्तर पर हड़ताल, एवं धरना प्रदर्शन करते दिखाई दिये। आंदोलन के विषय में फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. के.एल.टाण्डेकर एवं महासचिव सतीश ब्यौहरे ने बताया कि पूर्व में फेडरेशन के द्वारा शांतिपूर्ण चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से राज्य शासन को समय-समय पर अपनी जायज मांगो के निराकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है, किन्तु राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवकों के हित में समाधानकारक निर्णय नहीं लेने के कारण प्रदेश के कर्मचारीगण, अधिकारीगण, पेंशनर्स प्रताड़ित हो रहे है। शासन द्वारा राज्य सेवा के कर्मचारियों के वेतन में लगातार कटौती की जा रही है, और उनके मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिसके कारण शासकीय सेवकों में निराशा और आक्रोश व्याप्त है और वे अपने हक की लड़ाई के लिये लामबद्ध हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के सैंकड़ो कर्मचारीगण अधिकारीगण सामूहिक रूप से अवकाश लेकर आज 28 जुलाई को जिले के सभी विकासखंड एवं तहसील मुख्यालयों सहित राजनांदगॉव जिला कार्यालय के सामने, फ्लाईओवर के नीचे जी.ई.रोड पर एक दिवसीय प्रान्तव्यापी कलम बंद – काम बंद हड़ताल, एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुॅचाने का प्रयास किया है और इसमे काफी हद तक सफल भी रहे है, जिसके चलते आज ब्लाक, तहसील एवं जिला स्तर के शासकीय कार्यालयों एवं विभागों में दिनभर कामकाज ठप्प रहा है। जिले के कई अधिकारीगण भी कार्यालयो में अपनी सीट पर अनुपस्थित रहकर आज के इस आंदोलन को मौन समर्थन देते दिखे। शासकीय सेवकों की केन्द्र शासन के समान देेय तिथि से डी.ए. एवं सॉतवे वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ते की मांगों को पूरा करने के राजनांदगॉव जिला ईकाई के इस आंदोलन में मुख्य रूप से विभिन्न संगठनों एवं संघों के अध्यक्षगण पदाधिकारीगण सदस्यगण सैकड़ों की तादाद में उपस्थित रहे जिनमेें में मुख्य रूप से प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, छ.ग.अजाक्स संघ, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ,छ.ग.लघुवेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, छ.ग. वाहनचालक कर्मचारी संघ, छ.ग. स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ, छ.ग.राजस्व पटवारी संघ, छ.ग.अनियमित कर्मचारी संघ, छ.ग.ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, छ.ग.शिक्षक संघ, छ.ग. राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ, कर्मचारी कल्याण संघ (क्षेत्रीय परिषद्), छ.ग.प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, छ.ग.वन कर्मचारी संघ, छ.ग.लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, छ.ग.डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोशियेशन, छ.ग.प्रदेश शिक्षक संघ, छ.ग.सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, छ.ग.राजस्व निरीक्षक संघ, छ.ग.सहायक शिक्षक फेडरेशन, छ.ग.आर.एम.ए.एसोशियेशन, छ.ग.प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, महाविद्यालय प्राध्यापक संघ, छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ , सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ, छ.ग.प्रदेश सचिव संघ, निगम मंडल महासंघ के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। फेडरेशन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से जिला संरक्षकद्वय राजेश मालवे एवं एस.के.ओझा, जिला संयोजक डॉ.के.एल. टाण्डेकर, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ,जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पदाधिकारीगण रफीक खान, पी.आर.झाड़े, रामनारायण बघेल, सी.एल.चंद्रवंशी, संतोष चौहान, पूरनलाल साहू, मनीष मिश्रा,शंकर साहू, डॉ.बी.पी.चन्द्राकर, भूपेन्द्र कान्डे, शरद शुक्ला, अरूण देवांगन, आनंद कुमार श्रीवास्तव, संजय तिवारी, कौशल कुमार शर्मा, विनोद मिश्रा, राज्यशेखर मेश्राम, अजीत दुबे, उत्तम फंदियाल, यशवंत सिन्हा, महेश साहू, कृतलाल साहू, गीता जुरेशिया, बृजभान सिन्हा, हरीश भाटिया, पी.एल.साहू, संजय सिंह, सुदेश यादव, एन.एल.देवांगन, उपेन्द्र रामटेके, हरीशचंद यादव, ईश्वर दास मेश्राम , डी आर देवांगन, वाई डी साहू, श्रीनिवास मिश्रा, भारती आर्य आहूजा श्रीमती गुप्तेश्वरी रावटे, डॉ एच एस भाटिया, डॉ के के देवांगन ,रोशन साहू, डॉ माजिद अली, नेतराम वर्मा, डॉ.आकांक्षा विश्वकर्मा,अब्दुल करीम खान, सोहन निषाद, डी एल चौधरी,सिद्धार्थ चौरे, डी एन साहू ,रामलाल साहू, दिलीप कुमार बारले, बी.के.गणवीर,उषा चटर्जी, असलम अंसारी, संजय शोरी, भूपेंद्र देवांगन, फाहिद कुरेशी, नितिन देशमुख, मुकेश देवांगन,आर.के.मेश्राम, राजेन्द्र देवांगन, डॉ ममता मेश्राम, डॉ बी एन जागृत, डॉ जी पी रात्रे ,डी.के.लिल्हारे, रामदुलार साहू, नितिन देशमुख, उपेन्द्र देवांगन , एफ आर वर्मा ,परदेसी राम साहू, राजेश शर्मा, यशवंत जंघेल, संगीता ब्यौहरे ,अभिशिक्ता फंदियाल,पल्लवी मेश्राम, दुर्गा जादौन,मनीष साहू ,विजय यदु, प्रमुख रहे। आंदोलन के विषय में जिला संयोजक डॉ. के.एल.टाण्डेकर एवं जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे ने यह भी बताया कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारी, शासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से क्षुब्ध एवं व्यथित होकर, इसके विरोध में आज प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में पांच दिवसीय धरना एवं आंदोलन कर रहे हैं और इस आंदोलन को राज्य सेवा के विभिन्न 80 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है जो राज्य शासन से अपनी मांगो को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिये कमर कस चुके हैं। यदि शासन छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की लंबित मांगों पर शीघ्र कोई समाधानकारक ठोस निर्णय नहीं लेती है तो इस आंदोलन के अगले चरण के रूप में वृहद स्तर पर प्रान्तव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन के रूप में परिणीत होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी।
राजनांदगांव से दीपक साहू




