भिलाई : बसंत टॉकीज के पास छावनी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 4 जुआरियों को गितफ़्तार कर लिया गया है। बता दे की आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। छावनी पुलिस को मुखबिर के जरिये जानकारी मिली है कि राजाराम पेन्टर की दुकान के पास प्रगति नगर कैम्प-1 में आम जगह पर कुछ लोग ताश से रूपये के हार जीत का दांव लगा रहे हैं।
छावनी पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर जुआ खेल रहे जुआरिययों भूषण गेडाम (31 वर्ष) , अजीत गोस्वामी (25 वर्ष), परमेश गेडाम (21 वर्ष) तीनों निवासी प्रगति नगर, मनोज साव (22 वर्ष) निवासी लाल बहादुर आटा चक्की मुन्ना होटल के पास को पकड़ थाना लाया गया।





