छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना पाटन के बुढ़ा देव यात्रा 112 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी

बुढ़ा देव यात्रा की तैयारी बैठक पाटन के अखरा दाई मंदिर में संपन्न हुई

जिसमें पाटन ब्लाक के सभी सेनानी उपस्थित हुए और बुढा देव यात्रा की पूर्ण रूप रेखा बनाई गई,

ज्ञात हो कि प्रदेश स्तर मैं छह रथ अलग-अलग दिशाओं से निकाला जाएगा जिसमें से डोंगरगढ़ से निकलने वाली रथ भिलाई होते हुए पाटन तरीघाट के रास्ते रायपुर प्रवेश करेगी,

पाटन ब्लॉक से भी एक रथ निकाला जाएगा जो पाटन ब्लाक के सभी 112 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी सभी गांव की पवित्र मिट्टी लेते हुए गांव में आमंत्रण दिया जाएगा इस आयोजन को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है

बैठक में यादव समाज से भी पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए और इस यात्रा में सहयोग करने की बात कही गई, इसी तारतम्य में शहीद वीर नारायण सिंह भवन पाटन में सर्व आदिवासी समाज का बैठक रखा गया था जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी भी सम्मिलित हुए , और समाज द्वारा पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई !

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।