चार साल का मासूम : आंखों की गंभीर बीमारी से त्रस्त , लेंस प्रत्यारोपण की आवश्यकता

गरियाबंद। विकासखंड के ग्राम मैनपुर 2 निवासी, कामता नागेश के 4 वर्षीय पुत्र लक्ष्मीकांत को जन्म से ही आंखों की बीमारी मोतियाबिंद रहा है। पांच माह की उम्र में बच्चे का ईलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में करवाया गया था , किन्तु बच्चे को अभी भी स्पष्ट दिखाई नहीं देता है। बालक की आंखों की पुतलियां हमेशा आंखों में ही गोल गोल घूमती रहती है।

बच्चे के पिता कामता नागेश के अनुसार नेत्र विशेषज्ञों ने बच्चे की दोनों आंखों में लेंस प्रत्यारोपण की आवश्यकता बताई है। किंतु दिहाड़ी मजदूर कामता इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है।
समाजसेवी भीम निषाद ने इस बच्चे के ईलाज के लिये जिला प्रशासन से अपील करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया जायेगा।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।