ग्राम पंचायत तर्रा में भव्य मंडाई मिलन का आयोजन 30 अक्टूबर को किया गया है

जामगांव एम/ पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा में 30 अक्टूबर को भव्य  मंडाई मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जहां रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम पूजा सुरेगांव वाले देवेंद्र देशमुख कृत  “चिन्हारी “का आयोजन होगा ।

कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत के युवा सरपंच डॉक्टर योगेश चंद्राकर ने बताया कि ग्राम पंचायत तर्रा के मंडाई मिलन समारोह पुराने जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुसार दीपावली के बाद जो रविवार आता है उसमें मंडाई मिलन का आयोजन किया जाता है इस दिन गांव में प्रत्येक घर में मेहमानो का भी आगमन होता है और सभी लोग एक दूसरे से मुलाकात कर मंडाई मिलन की शुभकामनाएं आदान प्रदान करते हैं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।