ग्राम पंचायत घुघवा (ज) के ग्रामीण पहुंचे मुख्यमंत्री निवास ,कलेक्ट्रेट एवं जनपद

पाटन:  जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घुघवा (ज) में सरपंच एवं सचिव रोजगार सहायक के खिलाफ आक्रोश सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे सीएम कैंप भिलाई 3, कलेक्ट्रेट एवं जनपद पंचायत

आपको बता दें ग्राम पंचायत घुुुुुघवा (ज) में मनरेगा के कार्य किया गया है जिसमें बड़ी मात्रा  लाखो रूपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप ग्रामवासी लगा रहे हैं इसी संबंध में  ग्रामीण जन सबसे पहले भिलाई 3 सीएम कैंप गए तत्पश्चात कलेक्ट्रेट दुर्ग गए वहां जनदर्शन आवेदन किए और अंत में जनपद पंचायत पाटन आकर ज्ञापन दिए दो बस में सवार होकर ग्रामीण जन प्रतिवेदन देने के लिए तीनों जगह सैकड़ों ग्रामीण जन पहुंचे।

वही जनपद पंचायत पाटन में सीओ साहब के अनुपस्थिति में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों से मुलाकात करने नहीं आए बता दें की एडिशनल सीईओ ध्रुव सर के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुपस्थिति में कोई जिम्मेदार अधिकारी का नियुक्ति नहीं की गई है तभी ग्रामीण जन जनपद कार्यालय में ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे तब कहीं जाकर एक अधिकारी आए और उनसे प्रतिवेदन लिए तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

ग्रामीणों  कहना है की रोजगार सहायक सहित  सरपंच सचिव बर्खास्त किया जाना चाहिए  ग्राम के युवा रोशन सोनकर ,किशन सोनकर के नेतृत्व में लगभग  सैकड़ो  ग्रामीण जन तीनों जगह ठीक है प्रतिवेदन देकर गांव वापस गए वही ग्रामीण जनों ने कहा है कि 15 दिवस की भीतर कार्यवाही नहीं होने पर फिर से जनपद पंचायत पाटन का घेराव किया जाएगा ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।