आदर्श ग्राम पंचायत कौही के सरपंच मनोरमा रमन टिकरिहा ने पूजा अर्चना कर रोजगार गारंटी कार्य का शुभारंभ किया।
रानीतराई समीपस्थ ग्राम पंचायत कौही में रोजगार गारंटी का कार्य प्रारंभ हुआ एवं इस अवसर पर मनोरमा टिकरिहा ग्राम पंचायत कौही ने बताया की अभी कुल ग्राम में टोटल 480 मजदूर व महिला बहने कार्यरत है, इस अवसर पर ग्राम पंचायत कौही के सरपंच मनोरमा टिकरिहा उपसरपंच धनेश्वर देवांगन, पंच कृष्णा निषाद, अनिता सोनकर, अमर सिंग निषाद, चैती बाई देवांगन, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सचिव हरी नारायण साहू, एनएसयूआई छात्रनेता आयुष टिकरिहा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमेश्वर ठाकुर, कोमल ठाकुर, राहुल ठाकुर, चैतन्य विनायक, सहित समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





