परियोजना स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह महिला जागृति शिविर कौही में आयोजन
ग्राम कौही(पाटन) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष पाटन श्रीमती रामबाई सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू जी,श्री रमन टिकरिहा जी सभापती जनपद पंचायत पाटन,श्रीमती मनोरमा टिकरिहा ग्राम कौही सरपंच,श्रीमती लेखनी वर्मा सरपंच ग्राम करेला,श्रीमती द्रोपती साहू पूर्व उपसरपंच ग्राम असोगा , परियोजना अधिकारी श्री सुमित गंडेचा जी, पंचगण, मितानिन, पर्यवेक्षक सुश्री चित्रलेखा साहू,श्रीमती नम्रता तिवारी, समस्त कार्यकर्ता व सहायिका ,ग्राम की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश की गई।
सात महिलाओं का गोद भराई,5 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया साथ ही कुपोषित बच्चों को सरपंच के तरफ से सुपोषण सामग्री और प्रोटीन पावडर दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। पोषण पुनर्वास के कार्य मे सक्रिय भूमिका के लिए विधि गौतम,लेखनी वर्मा सरपंच ग्राम करेला को उत्कृष्ट कार्य के लिए ,सीता बाई सहायिका असोगा को केंद्र संचालन एवं कुपोषण मुक्ति हेतु विशेष प्रयास एवं सुखन्तीन निषाद पुराने समय से दाई का काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया ।
विविध खेलों का हुआ आयोजन
महिलाओं के बीच बैलून फुलाओ और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद अध्यक्ष ,जिला उपाध्यक्ष एवं सभापति जनपद के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर उद्बोधन प्रस्तुत की गई ।
सरपंच लेखनी वर्मा द्वारा सुंदर छत्तीसगढ़ी कविता प्रस्तुत की, परियोजना अधिकारी सुमित गंडेचा ने विभागीय जानकारी के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूकता लिए कविता के माध्यम से संदेश भी दिया।





