*गौरी नगर में अंडर ब्रिज की स्वीकृति पर रेल मंत्री का जताया आभार – अशोक देवांगन*

*राजनांदगांव ।* जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के जिला पंचायत सदस्य व संचार सकर्म विभाग के सभापति अशोक देवांगन ने राजनांदगांव विधानसभा के गौरी नगर रेल्वे क्रासिंग में अण्डर ब्रीज निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान करने पर मान. अश्विनी वैष्णव जी केन्द्रीय रेल मंत्री, भारत सरकार,  मान. डॉ. रमन सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन और मान. संतोष पांडे जी लोकप्रिय सांसद, राजनांदगांव का राजनांदगांव की जनता की ओर से आभार व धन्यवाद दिया।
श्री देवांगन ने कहा कि गौरी नगर के लोग लंबे समय से अंडर ब्रिज की मांग करते रहे हैं। और आज जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे के द्वारा गौरी नगर अंडर ब्रिज को रेल मंत्री से रुवीकृत करवाया। तो कांग्रेसी श्रेय लेने में लगे हैं। आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सता सरकार रहे परंतु इतने दशक बाद भी कभी गौरी नगर की जनता की समस्याओं के प्रति ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस शासन-प्रशासन में बैठे रहने के बाद भी कभी गौरी नगर का भला नहीं कर पाए। गौरी नगर वार्ड के लोगों को मालूम है कि भाजपा में ही विकास संभव है।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।