“गर्मी बढ़ने से परेशानी बढ़ी-पालको ने सुबह स्कूल लगाने की मांग रखी”
जर्जर शाला भवन का बरसात पूर्व मरम्मत की मांग रखी शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारियों ने-
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय प्राथमिक शाला कौही के पदाधिकारियों का बैठक सह क्षमता विकास प्रशिक्षण कौही के बस्ती एवं भाठापारा दोनों बसाहट में सम्पन्न हुआ, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पालकों की भूमिका तथा सरकार द्वारा विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षा अवसर हेतु दिए जा रहे सुविधाओं पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी हेतु शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में भावी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए सभी के समन्वय से बच्चों के लिए आदर्श विद्यालय के अपेक्षाओं को पूरा करने हर संभव प्रयास की बात रखी।
इस अवसर पर उपस्थित पालकों एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारियों के बीच राज्य शासन व विकासखंड शिक्षा कार्यालय से प्राप्त मदो की जानकारी देते हुए आय-व्यय का अनुमोदन प्रस्ताव पारित किया।
इस अवसर पर 25वर्ष पूर्व निर्मित शाला भवन के जर्जर छत की मरम्मत हेतु अतिरिक्त राशि की मांग हेतु कार्ययोजना बनाकर उच्च कार्यालय को प्रेषित करने का भी निर्णय लिया गया तथा बैठक में उपस्थित मनोरमा टिकरिहा सरपंच को अवगत कराते हुए बरसात पूर्व मरम्मत की अपेक्षा रखी, जिससे कि उपरोक्त कमरों में कक्षाएं संचालित किया जा सके।
इसके अलावा गर्मी बढ़ने से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ते प्रतिकुल प्रभाव एवं विद्यालय में केवल पंखे के भरोसे गर्मी से राहत नहीं मिलते देख पालकों एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति पदाधिकारियों ने एक स्वर में शासन से शीघ्र सुबह पाली में स्कूल संचालक हेतु आदेश जारी करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के साथ शिक्षा बेहतरी की मांग रखी है।
बैठक सह प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत कौही सरपंच मनोरमा टिकरिहा, विधायक प्रतिनिधि भूखन सोनकर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष द्वय भीषम निषाद,उकेश साहू, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक भानू राम साहू, भानमती कुर्रे,पुनम साहू, शिक्षा मित्र टेमन निषाद, शिक्षाविद् सेवानिवृत्त प्रधानपाठक मंगलूराम देवांगन, सीताराम साहू, महेश मारकण्डे,भूवन ठाकुर, रोहिणी, राजकुमारी,कुमोद,बीरसिंग,पुसु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पालक एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।





