खुड़मुड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन संपन्न

पाटन विधानसभा में आने वाले ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री जी के ओ एस डी माननी आशीष वर्मा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष माननीय देवेंद्र चंद्रवंशी जी,  विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा जी, अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष माननीय संजय यादव जी, जनपद पंचायत पाटन के सभापति गुलाब सिंह ठाकुर जी के गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

वही कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री जी के ओएसडी माननीय आशीष वर्मा जी ने आम नागरिकों के बीच बैठकर हालचाल जाना एवं समस्या को सुना कर  निराकरण भी किया गया आम नागरिकों ने अपनी कुछ समस्या बताया जिसे माननीय श्री वर्मा ने एक 1 हफ्ते के अंदर हल करने का आश्वासन दिया एवं   संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश किया वही ।

ग्राम पंचायत के सचिव अनुपस्थित रहे जिसे कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती रामा भारती ध्रुव  उपसरपंच पंचगन  ग्राम के वरिष्ठ गण सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।