नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल अमलेश्वर क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ।
अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी से किया गया जहां प्रथम पुरस्कार के रुप में ₹20000 एवं विनर कप एवं दूसरा इनाम ₹10000 एवं विनर का रखा गया था उक्त आयोजन में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों से ₹2000 प्रवेश शुल्क रूप में लिया गया था ।
जिसका आज समापन समारोह रखा गया विजेता टीम को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया विजेता टीम कवर बालोद जिला प्रथम स्थान प्राप्त किया उपविजेता के रूप में बठेना पाटन ने हासिल किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के युवा नेता जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अमलेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश साहू ने किया विशेष अतिथि के रूप में खिलेश्वर चक्रधारी ,विकास वर्मा, पन्नालाल साहू ,सुरेश यादव, टोमेश्वर साहू ,भागवत यादव, राजाराम यादव ,नरेश यादव, सत्तू कौशल रहे।
इस अवसर पर अमलेश्वर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल के प्रति गांव में रुझान बढ़ता है और अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है ग्रामीण स्तर से इस तरह के आयोजन होना खेल के प्रति बैकग्राउंड बनता है जो आगे जाकर जिला प्रदेश एवं नेशनल लेवल पर खेल का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर यहीं से प्राप्त होता है।





