कौही में भक्त माता कर्मा के मंदिर में पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाल कर मनाया जयंती महोत्सव

रानीतराई: तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत स्थानीय साहू समाज कौही में आज भक्त माता कर्मा के मंदिर में पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाला गया आपको बता दें प्रतिवर्ष पापमोचनी एकादशी के पावन पर्व पर मां कर्मा की जयंती का आयोजन साहू समाज के द्वारा किया जाता है इसी क्रम में पहले ही दिन स्थानी सहू समाज के द्वारा कौही मंदिर में स्थित मां कर्मा के मंदिर में एकत्र होकर मां कर्मा की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया जाता है।तत्पश्चात मंदिर में आकर मां कर्मा को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और सभी सामाजिक बंधुओं को खिचड़ी महा प्रसादी का वितरण किया जाता है ।

इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के संयुक्त सचिव मूलचंद साहू जी ,स्थानी साहू समाज के अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, सचिव कमल नारायण साहू, सहित अन्य पदाधिकारी तुला राम साहू ,कुलेश्वर, हेमलाल साहू जी, राजेश साहू जी, साहू ,योगेश्वर सागर ,धनराज साहू , गंगा प्रसाद साहू, श्रीमती रीति साहू, खेमलाल साहू, खिलेश्वर साहू ,भुवन साहू ,गजाधर साहू ,घसिया राम साहू, सीताराम साहू, बरसन साहू, नारायण साहू, सुरेश साहू ,रूपेश साहू, भरत राम साहू सहित समाज के सेवक खेलन साहू जी एवं सामाजिक बंधु भक्त माता कर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।