कोरबा : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा कोरबा जिले में लगातार चलाए जा रहे और “तुंहर पुलिस तुंहर द्वार” योजना के अंतर्गत शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु आज थाना उरगा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुमान में स्वयं पहुंचकर जन चौपाल लगाया गया।
बता दे की जन चौपाल में 5 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं जन चौपाल में उपस्थित पुरुषों को शाल , महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया , साथ ही यातायात के प्रति जागरूक करने हेतु हेलमेट वितरण किया गया।







