![]()
किरीट ठक्कर , गरियाबंद। पैरी नदी में मत्स्याखेट के दौरान आज एक किसान को एक अलग किस्म की मछली जाल में फंसी हुई मिली। ग्राम चिखली के किसान नवलसिंग ने बताया कि ग्राम पनटोरा के पास पैरी नदी में उसे ये मछली मिली , जिसे लेकर वो अपने परिचित एल्डरमैन बाबा सोनी के पास ले आया , तिरंगा चौक पर इस अजब तरह की मछली को देखने भीड़ लग गई।
![]()
एल्डरमैन मुकेश रामटेके के अनुसार इस किस्म की मछली को हमारे क्षेत्र में पहली बार देखा जा रहा है। वैसे इस मछली के बाबत गूगल सर्च करने पर ज्ञात हुआ कि ये ब्लैक टाईगर फ़िश या ब्लैक टाईगर श्रृंप ( झींगा ) है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में यह उच्च कीमत वाली प्रजाति है। यह तेजी से बढ़ने वाली श्रृंप है , इसका आकार बड़ा होने की वजह से यह मछली पालकों के लिये लाभदायी होती है। आम तौर पर इसकी तीन किस्में वाईल्ड , ब्लू टाईगर और ब्लैक टाईगर पायी जाती है।




