*राजनांदगांव ।* खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तरुण सिन्हा ने जिले और खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाइयों और बहनों को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद की बधाई देते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। जो सभी त्योहार एक ही दिन में उत्सव का माहौल लेकर के आया है। आज अक्षय तृतीया के दिन छत्तीसगढ़ अंचल के किसानों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार होता है। जिसमें किसान भाई अपने खेतों में जाकर पूजा अर्चना कर देवी देवताओं को धान अर्पित करते हैं। भगवान श्री परशुराम जी की जयंती आज ब्राह्मण समाज की नहीं बल्कि पूरा देश के लोग भगवान श्री परशुराम जी की जयंती को बहुत ही हर्ष उल्लास तरीके से मनाते हैं। ठीक उसी प्रकार 30 दिन तक के रोजा रखकर हमारे मुस्लिम भाइयों बहनों के द्वारा इबादत किया जाता है। वह रोजा के अंतिम दिन चांद देखकर ईद को मनाते हैं। जो बहुत ही हर्ष और उल्लास से भरा यहां दिन रहा मैं सभी भाइयों एवं बहनों को सभी ईद अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। यह एक भाईचारे का त्यौहार है। सब मिलजुल कर एक साथ इस त्यौहार को हम सब मना रहे हैं। यह पूरे देश और छत्तीसगढ़ की परंपरा के साथ इस त्यौहार का सभी लोग आनंद लें सभी जिले एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं श्री सिन्हा ने दी है।
राजनांदगांव से दीपक साहू





