कलेक्टर ने दिया आगजनी के जांच का आदेश
दुर्ग 13 अप्रैल 2022/कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने पावर हॉउस स्थित जवाहर मार्केट के पीछे स्थित बस्ती में आग लगने की घटना के जांच का आदेश एस.डी.एम. छावनी को दिया है।
जिसमें आगजनी की घटना की परिस्थिति का आकलन, घटना में हताहत हुए लोगों के स्थिति का आकलन, चिकित्सा सुविधा का आकलन, आग बुझाने के लिए पर्याप्त कार्यवाही हुई की नहीं व आगजनी के लिए कोई जिम्मेदार तो नहीं इत्यादि बिन्दु शामिल है।





