असोगा में आज मनाई जाएगी महिला सशक्तिकरण के रूप में ममतामई मिनी माता जयंती –
ग्राम पंचायत एवं सतनामी समाज असोगा के संयुक्त तत्वावधान में सतनामी समाज की आराध्या गुरू माता ममतामई मिनी माता जी की 109वी जयंती समारोह महिला सशक्तिकरण के रूप में आज रविवार 13मार्च को शाम 4बजे से असोगा में मिनी माता चौंक पर आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत असोगा के सरपंच, उपसरपंच, महिला पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिन, महिला कमांडो, महिला स्वसहायता समूहों एवं गांव-समाज के मातृशक्तियों के आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर महिलाओं के प्रतिभा को प्रोत्साहन देने से संबंधित विविध आयोजन रखा गया है, जिसमें मेंहदी, रंगोली, चित्रकला,सुईधागा,गोली चम्मच,फुग्गा,बिंदी, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़,गीत ,कविता, भाषण,एकल एवं सामुहिक नृत्य आदि हैं।
जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विजयी प्रदर्शन पर प्रतिभागी को आकर्षक इनाम देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विदित हो कि गुरू घासीदास जी के जन्म स्थली पावन धाम गिरौदपुरी में फागुन मास के सप्तमी पर लगने वाले गुरू दर्शन मेला के पावन अवसर पर असोगा में ग्राम पंचायत द्वारा ममतामई मिनी माता जी के मूर्ति स्थापित कर अनावरण किया गया है , जिसमें आज उपस्थित संत समाज द्वारा माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन से शिक्षा लेकर आगे समाज सेवा का प्रयास किया जाएगा।





