अम्लेश्वर के दुर्गा नगर (बाई डोली) में 6 अप्रैल को होगा शिव जी का प्राण प्रतिष्ठा

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं जलाधिवास 5 एवं 6 अप्रैल को को अम्लेश्वर में।

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के दुर्गा नगर (बाई डोली )अमलेश्वर में 5 अप्रैल को वेदी पूजा कलश यात्रा जलाधिवास एवं 6 अप्रैल को शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति भंडारा का आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम पश्चात महा प्रसादी भंडारा वितरण का कार्यक्रम रखा गया है ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू जी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें की स्व. गैंद राम साहू एवं स्व. श्रीमती चिंता बाई साहू की स्मृति में भगवान शिव की मंदिर  बनाई गई है जिसका प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

आयोजक समिति ने समस्त नगरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव से आशीर्वाद लेकर महा प्रसादी ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।