व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने मां दंतेश्वरी के चरणों में लगाई अर्जी, डीओ एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

* व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने मां दंतेश्वरी के चरणों में लगाई अर्जी, डीओ एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने मां दंतेश्वरी के चरणों में लगाई अर्जी, डीओ एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनजगदलपुर(मनोज ठाकुर)। नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं एवं मांगों को लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी (डीओ) एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षकों ने मां दंतेश्वरी के चरणों में अर्जी लगाकर अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की प्रार्थना भी की।

संघ ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से 1,029 व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मई-जून माह के लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान, PAB 2025-26 में स्वीकृत ₹1,000 प्रतिमाह मानदेय वृद्धि की लंबित ₹12,000 वार्षिक राशि का भुगतान तथा आगामी अनुपूरक बजट में आवश्यक राशि का प्रावधान करने की मांग रखी। इसके अलावा प्रशिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था के लिए स्थायी नीति बनाए जाने की भी मांग की गई।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेश साहू ने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षक वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद मानदेय का भुगतान लंबित है।

उन्होंने कहा कि स्वीकृत इंक्रीमेंट एवं लंबित मानदेय की राशि तत्काल जारी की जानी चाहिए, ताकि प्रशिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने मां दंतेश्वरी के चरणों में लगाई अर्जी, डीओ एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनजिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत राशि का लाभ प्रशिक्षकों को मिलना चाहिए। उन्होंने आगामी अनुपूरक बजट में आवश्यक राशि का प्रावधान कर लंबित भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने की मांग की।

संघ ने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने की स्थिति में संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष खगेंद्र पाढ़ी, डीकेश साहू, नेत्रकांत आचार्य, हितेश कुमार, रितेश चंद्रा, मनी शंकर, विजय अहलूवालिया, पवन साहू, पूजा वैष्णव, शकुंतला, नीता साव, ईश्वरी एवं नमिता साहू सहित बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।