Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

3 महीना से नहीं मिला ग्रामीण को पीडीएस का चावल, जानिए पूरा मामला?

सक्ती जिले : के ग्रामीणों को 3 माह से पीडीएस (PDS) का राशन नहीं मिले उनके पास अब खाने पीने की समय खड़ी हो गई है। मामला सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लाक के अंडा ग्राम का है, जहां पूर्व में ग्राम पंचायत के द्वारा चयनित विक्रेता द्वारा, पीडीएस (PDS) दुकान का संचालन किया जा रहा था।

अंडा ग्राम में 575 परिवार राशन कार्ड धारी हैं, जिन्हें मार्च में कुछ परिवार एवं अप्रैल एवं मई माह का लगभग 75 प्रतिशत परिवार को राशन नहीं मिला पाया है। जिसके चलते ग्रामीणों को अब भोजन के लिए चावल नहीं मिल रहा है। ग्राम के अधिकतर लोग भूमिहीन एवं रोजी मजदूरी करने वाले लोग है, जो पीडीएस (PDS) दुकान से प्राप्त चावल के भरोसे अपना भरन पोषण करते हैं। अब इनके पास समस्या खड़ी हो चुकी है। सोचने वाली बात यह है की 3 माह से हितग्राहियों को राशन नही बंट पा रहा है और फुड अफसर को पता तक नही है। यह अपने आप मे सोचने वाली बात है।

जब 3 माह बाद इस संबंध में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायत किया। इसी मौके पर जांच किया गया तब जा कर पता चला कि ग्राम पंचायत अंडा में, 145 क्विंटल चावल, शक्कर 3.39 क्विंटल, नमक 3 क्विंटल की कमी पाई गई है। इस के संबंध में पूर्व में एसडीएम (PDS) द्वारा पीडीएस (PDS) दुकान संचालक को नोटिस जारी किया है।

जिसके संबंध में जवाब देते हुए संचालक गण के द्वारा, कमी स्वीकार करते हुए, अनियमितता राशन को जमा करने की बात स्वीकार किया गया। अब देखना होगा की क्या ग्रामिणों को उनका राशन मिलता है, क्या गड़बड़ी करने वाले राशन दुकान संचालक पर कार्यवाही कि जाएगी या ये मामला भी सरकारी फाईलों मे दब कर दम तोड देगा?

Exit mobile version