महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे 53 पर शुक्रवार के दिन शाम एक दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु हो गई। यह हादसा शाम 6 बजे ग्राम मेमरा स्थित अपना ढाबा के पास हुआ है। लाखागढ़ के मुकेश सोना और डोंगरीपाली के रहने वाले अमित सारथी बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा टर्निंग पॉइंट पर हुआ । जिस स्थान पर वाहन खड़े करने की मनाही है। इसके बावजूद वहां ट्रैक्टर ट्राली खड़ी की गई थी। दोनों युवकों के लाशो को एम्बुलेंस से पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिथौरा थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।




