इन हितग्राहियों को मिला 4-4 लाख रुपये, कलेक्टर ने दिए निर्देश

धमतरी : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के 4 लोगों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए हैं। मगरलोड तहसील के राजपुर निवासी धनीराम ध्रुव की सर्पदंश से 6 जुलाई 2022 को मृत्यु हो गई। जिसके फलस्वरूप उनकी पत्नी सुखम बाई ध्रुव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इस दौरान कुकरेल तहसील के ग्राम दरगहन निवासी आनेन्द्र कुमार साहू की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से 29 सितम्बर 2022 को हो गई। फलस्वरूप उनके पिता मकुन्द साहू को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत की गई।

नगरी तहसील के रानीगांव के घासीराम की महानदी के पानी में डूबने की वजह से 18 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी पंछी बाई को चार लाख रूपये और कुकरेल तहसील के ग्राम दरगहन निवासी बसंती बाई साहू की सर्प काटने के कारण 20 अक्टूबर 2022 को मृत्यु होने पर पुत्र बिसेलाल साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।