बाइक खड़ी करके गया था युवक, शादी से वापस लोटा तो बाइक हुई चोरी

बैकुंठपुर : युवक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था, लेकिन चोरों ने पार कर दी बाइक। युवक ने सिटी कोतवाली में दर्ज केस। इस घटना के संबंध में ब्लाक सोनहत के काचरडांड स्कूलपारा में रहने वाले राजेश ने यह बताया कि कुंठपुर क्षेत्र के भाड़ी में अपने रिश्तेदार उमाशंकर साहू के शादी में शामिल होने बाइक से गया था बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएल 0806।

जानकारी के मुताबिक वैवाहिक कार्यक्रम स्थल पर स्थित पड़ोस में बाइक खडी कर बारात में शामिल होने के लिए गया था युवक जब बाद रात में खाना-पीना करने के बाद सो गया । जब सुबह करीब 5.30 बजे सोनहत स्थित अपने घर जाने के लिए उठकर बाहर निकलने पर देखा कि जहां बाइक खड़ी की किया था, वहां पर बाइक ही नहीं थी। आसपास तलाश करने पर कहीं पता नही चलने पर सिटी कोतवाली में जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।