पाटन : पाटन ब्लॉक देवांगन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मां परमेश्वरी की कृपा से देवांगन भवन कॉलेज रोड में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण पूर्व सर्व प्रथम देवांगन भवन में स्थापित आदिशक्ति मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर, आमंत्रित अतिथियों का पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात मुख्यअतिथि प्रदेश देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन द्वारा पाटन ब्लॉक देवांगन समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीकांत देवांगन, सचिव मोहनलाल देवांगन (मोहन कैटरर्स) पाटन, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम देवांगन जामगांव-एम, उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता देवांगन पाटन, कोषाध्यक्ष धनेश्वर देवांगन-कौही, सहसचिव रमेश देवांगन-सेलूद, सहसचिव श्रीमती विनीता देवांगन जामगांव-एम, कार्यकारी सदस्य कोमल प्रसाद देवांगन पाटन, कार्य. तेजराम देवांगन-सुरपा, कार्य. श्रीमती ईश्वरी देवांगन पाटन, कार्य. मनीष देवांगन-कौही को आमंत्रित अतिथियों व सामाजिक बंधुओं के समक्ष शपथ ग्रहण कराया।
तत्पश्चात नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही पूर्व पदाधिकारियों द्वारा “सील मुहर, रूपये और दस्तावेज व पदभार” नवनिर्वाचित वर्तमान पदाधिकारियों के हाथों में सौंपा।
वही इस शुभ अवसर के साक्षी बने अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देवांगन समाज को एक जूट होकर नई ऊर्जा के साथ समाज हित में कार्य करने की बात कही। वही देवांगन समाज के संरक्षक हेमंत देवांगन ने कहा की कुछ लोग आपसी मनमुटाव कर स्वार्थ सिद्ध करने कुछ लोगो को मिलाकर अवैधानिक ढंग से स्वयं ही प्रदेश अध्यक्ष बने है या थोपा गया है। मगर प्रदीप देवांगन वैधानिक तरीके से चुनाव जीतकर प्रदेश अध्यक्ष बने उन्हें प्रदेश के देवांगन समाज ने चुना है।
वही प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने आगामी 01 जून दिन रविवार को दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में होने वाले देवांगन समाज के “महाकुंभ” में सहपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की । वहीं पाटन देवांगन समाज के सचिव विनोद देवांगन ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर देवांगन, प्रदेश महासचिव मुकेश देवांगन, प्रदेश संगठन मंत्री रवि देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार संतोष देवांगन, जिला अध्यक्ष पुराणिक देवांगन, राजेंद्र लिमजा, सचिव धनुष देवांगन, श्रीमती कीर्ति देवांगन, पाटन देवांगन समाज अध्यक्ष बलदाऊ भाले, संरक्षक हेमंत देवांगन, होरीलाल देवांगन, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, वार्ड पार्षद केवल देवांगन, वार्ड पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, कमल देवांगन, हर्ष भाले, ललित देवांगन, सुनील देवांगन, राज देवांगन, गोपाल देवांगन, जेपी देवांगन, लक्ष्मी भाले, दिलीप कुमार देवांगन जामगांव-एम, मनहरण देवांगन, राजेश देवांगन कौही, ठाकुर राम देवांगन, ओम प्रकाश देवांगन असोगा, लोमश देवांगन रानीतराई, रूपेंद्र देवांगन पराते फ्लेक्स पाटन, भूषण देवांगन ढूंढेरा, पूर्व अध्यक्ष मनोहर देवांगन भिलाई सहित सभी मंडल के देवांगन बंधू उपस्थित रहे।




