गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, 1 नवविवाहिता ने कनेर का जहरीला बीज खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी महज 22 दिन पहले गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा से शादी गौरेला पेंड्रा के सोन बचरवार गांव में हुई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ही नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पूर्व प्रेमी के द्वारा ब्लैकमेल एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा में रहने वाली आरती बंजारे की शादी 22 दिन पूर्व 8 मई को पेंड्रा थाना क्षेत्र के सोन बचरवार गांव के रहने वाले युवक के साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी। बेटी की शादी करने के बाद लड़की के परिजन वाले काफी खुश थे और उसके बाद आरती को चौथिया लेवाकर मायके लेकर आ गए थे। 5 दिन पूर्व ही आरती अपने मायके सारबहरा आई थी।
जिसके बाद आरती ने अपनी भाभी को बताया कि उसने कनेर का बीज खा लिया है और वह अब मरने वाली है। उसकी भाभी ने तुरंत घर वालों को इसकी जानकारी दी और परिजन आनन-फानन में आरती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर उसकी तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मामले में परिवार के लोगों ने आरती बंजारा के पूर्व प्रेमी पर शक लगाया है। उनका कहना है कि, पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से आरती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- यह भी पढ़े :- देवरानी-जेठानी की लव स्टोरी, देवरानी ने जेठानी के करीब पहुंचने के लिए किया छोटे भाई से प्यार का नाटक
- यह भी पढ़े :- मार्केट में लॉन्च हुआ Moto G86 5G, G86 Power 5G, 50MP कैमरा और 6720mAh बैटरी के साथ, जानिए इन स्मार्टफोन की कीमत
- यह भी पढ़े :- सेंसेक्स 300 अंक टूटा वही 24,750 से नीचे आया निफ्टी, जानिए मार्केट का हाल




