✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
छत्तीसगढ़ गरियाबंद माध्यमिक बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। गरियाबंद जिले की तानिया ने 12 वीं में अमलीपदर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तानिया 7वें स्थान पर रही जिले के होनहार होशियार इंटेलिजेंट बच्ची से प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ संवाददाता को बताया कि वे फिलहाल जगदलपुर में है और रिजल्ट से बेहद खुश है बायो से पढ़ाई करने वाली तानिया फिलहाल नीट की तैयारी कर रही है
जगदलपुर में इसकी कोचिंग ले रही है ऑनलाइन ओर ऑफलाइन दोनों तरीके से अपनी तैयारी की है। उसने कभी समय पर ध्यान नही दिया। जब भी समय मिला तब पढ़ाई की जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी पढ़ाई की सुविधाएं इतनी अच्छी नही है उनका स्कूल भी इससे अछूता नही है।जब इरादे मजबूत हो तो सफलता मिलना सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि उन्हें मैरिट की उम्मीद तो नही थी लेकिन इतना विश्वास था कि रिजल्ट अच्छा आएगा। उन्होंने दूसरे छात्र-छात्राओं को भी मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी है।




