छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई रायपुर द्वारा बिना बजट की सामाजिक अंकेक्षण कार्य कराया गया 9 महीने से 1566000 रु. का भुगतान रोका गया जाने क्या है माजरा

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई रायपुर के जिला गरियाबंद मैं सामाजिक अंकेक्षण कार्य मनरेगा ऑडिट का कराया गया जिसमें ग्रामीण सामाजिक अंकेक्षण VSA/VRP को काम में लिया गया जिसका भुगतान सितंबर 2021 से लेकर मार्च 2022 तक इनके द्वारा कार्य लिया गया जिसका भुगतान जनपद वार क्रमशः छूरा ब्लॉक का 298200 रुपए मैनपुर ब्लॉक का ₹455700 ₹ देवभोग ब्लॉक का 302400 ₹ फिंगेश्वर ब्लॉक का 243601 ₹ एवं गरियाबंद ब्लॉक का 265700₹ जिसका कुल योग राशि 1566000 ₹ अक्षरी पंद्रह लाख छैसठ हजार रुपये का भुगतान रोका गया है यह मनरेगा के अंतर्गत हुए कार्यों का ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर सामाजिक अंकेक्षण का कार्य करते हैं जिसको प्रति दिवस ₹350 के हिसाब से भुगतान होना होता है गरियाबंद जिला के पांचों ब्लॉक के VSA/VRP का भुगतान लगभग 9 महीने से लंबित है इस के संदर्भ में आज जिले के समस्त VSA/VRP द्वारा कलेक्टर महोदय के जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराकर इस के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर श्री प्रभात मलिक एवं रोक्तिमा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम राज्य स्तर पर इस के संदर्भ में चर्चा करके कार्यवाही की प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे तथा भुगतान जल्द से कराने की कोशिश करेंगे इस दौरान कुलेश्वर सोनवानी ,गोविंद नेताम ,दुर्वास नेताम ,नरसिंह ध्रुव, हेमंत यादव, दुर्गा देवंशी ,सलमा बानो, बिंदु ध्रुव ,डॉलिमों निषाद, केशव ध्रुव ,मेनका साहू ,त्रिवेणी साहू ,नरोत्तम नागेश, प्रदुमन बीसी ,नंदकिशोर कश्यप, दिनेश सिन्हा, हेमराज गुप्ता ,गेंदलाल मरकाम, उपेंद्र बीसी ,नीतू साहू योगेश्वरी साहू ,चुनेश्वरी साहू ,ममता दौरा ,रोशन साहू, लोकनाथ ,गंगाराम माझी ,रोशन साहू ,परमेश्वर बारले, वेद प्रकाश, होरीलाल, सहित और भी अन्य VSA/VRP कलेक्टर महोदय के जनदर्शन में ज्ञापन सौंपने आए थे

 

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।