शिवसेना का गौ वंश रक्षा आंदोलन जीत की ओर

ग्राम अर्जुनी में महा हस्ताक्षर अभियान, राज्य सरकार हरकत में

रिपोर्टर- प्रवेश सारथी राजनांदगाँव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। गौ माता की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ तस्करों के वाहनों को राजसात करने, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने, गौठानों को गौशाला का दर्जा देने, घुमंतू पशुओं की सुरक्षा, कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवकों की नियुक्ति और गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर शिवसेना ने ग्राम अर्जुनी में रविवार को महा हस्ताक्षर अभियान चलाया।

शिवसेना राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया कि 3 जुलाई को प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में यह अभियान शुरू हुआ, जिसके तहत दुर्ग संभाग में किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कमल सोनी, दिनेश ताम्रकर, कार्यसमिति सदस्य शोभा शंकर त्रिपाठी, महामंत्री मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष शिवराम केशरवानी सहित कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर और प्रमुख चौराहों पर स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर जुटाए।

अभियान के महज 20 दिन बाद ही 23 जुलाई को मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक कर गौ सुरक्षा पर चर्चा की, जिसके बाद प्रदेश भर में प्रशासनिक बैठकों का दौर जारी है। हाल ही में राज्य सरकार ने गौधाम निर्माण और गौ सेवकों की नियुक्ति का निर्णय भी लिया है।

हालांकि, गौ माता को राज्य माता घोषित करने और गौ हत्या पर हत्या की धारा लगाने की मांग अब भी अधूरी है। शिवसेना ने ऐलान किया है कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

रविवार को अर्जुनी के स्टॉल पर मुकेश साहू, चिंतानंद साहू, कौशल वशिष्ट, हरेंद्र मालेकर सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।