
रायपुर : आखिरकार गर्मी ने स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) को ग्रीष्मकालीन छुट्टी में संशोधन करने के लिए मजबूर कर ही दिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश में तमाम शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी की घोसणा की है, जबकि पहले 1 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया था। वहीं ताजा आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।

जिसके पहले छत्तीसगढ़ राज्य में भीषण गर्मी के कारण से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा और स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की मांग की थी। विभाग के आदेश से बच्चे और उनके पालकों के साथ स्कूल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।










