रोमेश साहू ने किया खम्हरिया का नाम रोशन, राष्ट्रीय फेडरेशन थाई बॉक्सिंग कप में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

खम्हरिया : 9वी राष्ट्रीय फेडरेशन थाई बॉक्सिंग कप में छत्तीसगढ 4 गोल्ड मेडल समेत 14 मेडल जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। जिसमे 7 सिल्वर मेडल ग्राम पंचायत खम्हरिया के रोमेश कुमार साहू पिता श्री नंदराम साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ग्राम खम्हरिया का नाम रोशन किया ।

जिसको सम्मान करने खम्हरिया के सरपंच, साहू समाज के समस्त सदस्य व पदाधिकारी गण एवं पुरई परिक्षेत्रिय साहू संघ की सचिव व राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती साहू ने रोमेश व उनके परिवार को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाऐ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस खेल में आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान करने की बात कही ।

राष्ट्रीय फेडरेशन थाई बॉक्सिंग कप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रोमेश साहू ने किया खम्हरिया का नाम रोशन

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।