रानीतराई महाविद्यालय : “दीक्षारंभ समारोह” राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगार देने में सक्षम है – निर्मल जैन


उपरोक्त विचार स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में “दीक्षाआंत समारोह” के मुख्य अतिथि श्री निर्मल जैन, सरपंच, रानीतराई ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री धनराज साहू ने कहा कि पूर्व समय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता था। आज गुरुओं के मार्गदर्शन से युवा अपने उद्देश्य प्राप्ति में सफल है। जो छात्र अभाव में शिक्षा ग्रहण करते हैं वही अपने उद्देश्य को प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर श्री हिमाचल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छात्र तनाव युक्त होकर अध्यापन करेंगे। शिक्षा के साथ संस्कारों का अध्ययन करना जरूरी है । इस अवसर पर पत्रकार श्री करण साहू ने अपने विचार व्यक्त किये।"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।