पुस्तम बघेल बने किसान कांग्रेस जिला सचिव

गरियाबंद : प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू जी छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड डायरेक्टर विनोद तिवारी जी प्रदेश उपाध्यक्ष फनिश दुबे जी संभाग प्रभारी दुर्गेश वर्मा जी जयसन नागेश संयुक्त महासचिव जी एवं वासुदेव बीसी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जी की अनुशंसा पर पुस्तम बधेल को जिला सचिव किसान कांग्रेस गरियाबंद जिला के पद पर नियुक्त किया गया।

पुस्तम बघेल ने पद ग्रहण कर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस पद के लिए मुझे जिम्मेदारी दिया गया है उसका निर्वहन करते हुए जिला भर में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता को संगठित कर एक सूत्र में सरकार के योजनाओं को पूरे जिला भर में जमीनी स्तर तक पहुंचने का कार्य करूंगा।

पूरे भारत में हमारे छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल किसान पुत्र किसान हितैसी के रूप में आज पहचाने जा रहे है ।आज छत्तीसगढ के किसानों का आय में वृद्धि हुई ।किसानों की कर्जा माफी ,नरवा, गरवा घुरवा बाड़ी ,25सौ रुपए में धान खरीदी कर छत्तीसगढ के किसानों को सशक्त बनाने का कार्य भूपेश बघेल की सरकार कर रही है ।ये साफ दर्शाता है कि कांग्रेस की सरकार किसान हितैषी है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।