*प्रांतीय पर्यवेक्षक राजेश चटर्जी ने ली बैठक, आंदोलन की बनी रणनीति 22 अगस्त को होगा आंदोलन*

*➡️ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक दिवसीय आंदोलन 22 अगस्त को*

*राजनांदगांव ।*

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायपुर के आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता, डी ए एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने, वेतन विसंगति सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी द्वितीय चरण के तहत दिनांक 22 अगस्त 2025 को सामुहिक अवकाश लेकर कलम बंद, काम बंद आंदोलन करने का निर्णय छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगांव ने भी लिया  है । उक्त प्रांत व्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक पंचशील होटल, रेलवे स्टेशन के पास में संपन्न हुई । बैठक में प्रांत से पर्यवेक्षक के रूप में पधारे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी , उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं चंद्रशेखर चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे । उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगांव के जिला संयोजक सतीश ब्यौहरे, जिला महासचिव पी .आर. झाड़े, जिला संरक्षक डॉ.के .एल. टांडेकर एवं अन्य साथियों द्वारा उनका जोशीला स्वागत किया गया l उक्त बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय सचिव  राजेश चटर्जी ने सभी कर्मचारीयों अधिकारियों को  22 अगस्त के आंदोलन के लिए कलम बंद, काम बंद करके मोदी की गारंटी पूरा करने प्रदेश सरकार से अविलंब 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए । उन्होंने आगे कहा कि हम सभी पदाधिकारीयों की जिम्मेदारी है कि 22 अगस्त के आंदोलन को एक जुटता के साथ सफल बनाएं । सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष  मिश्रा ने कहा कि शासन के हठ धर्मिता के कारण हमारी जायज मांगों को उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 100 दिन के अंदर पूरा करने की बात की थी ,आज 2 वर्ष से वह लंबित है
। उक्त मांगों को प्राप्त करने के लिए फेडरेशन को आंदोलन करना पड़ रहा है। चंद्रशेखर चंद्राकर ने कहा कि शासन की अड़ियल रवैये  के कारण ही हमें आंदोलन का रूप करना पड़ रहा है ।‌ जिला संयोजक सतीश ब्यौहरे ने कहा कि  हम सबने  अपनी लंबित समस्याओं को लड़कर ही जीता है, इस बार भी हम आंदोलन के माध्यम से जीत हासिल करेंगे । जिला संरक्षक डॉ के. एल. टांडेकर ने  सभी साथियों से संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही ।  जाकेश साहू ने सभी पदाधिकारियों से 22 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया ।आभार प्रदर्शन जिला महासचिव पी. आर. झाड़े ने किया । बैठक में मुख्य रूप से सतीश ब्यौहरे, पी. आर. झाड़े, डॉ. के. एल .टांडेकर, भीषम  ठाकुर, वीरेंद्र रंगारी, अरुण देवांगन, महेश्वर प्रसाद साहू,परदेसी राम साहू,कृतलाल साहू,राजेश साहू, केदार शांडिल्य, राजेश साहू,सुदेश रामटेके, योगेश चौरे ,उपेंद्र रामटेक, अंबरीश प्रजापति, डैनी वर्मा, सुदेश कुमार टेम्भुरकर, दीपक कुमार वैष्णव, हरिश्चंद्र यादव, जाकेश साहू, विनोद टांडेकर, यशवंत नेताम ,भेलसिंह वर्मा, यशवंत सिन्हा, जी आर देवांगन,डुमन साहू,उत्तम डड़सेना , राजेश गायकवाड़,प्रशांत सुखदेवे के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे ।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।