महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ाया पुलिस आरक्षक, जाने पुरा मामला

बालोद : ग्रामीणों ने पुलिस आरक्षक की जमकर पीटाई कर दी। आरक्षक रमेश यादव को ग्रामीणों ने महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। अवैध संबंधों के शक में लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने आरक्षक को बंधक बना लिया और उसे गांव के मंच पर बिठाकर रखा। कुछ लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। तत्काल पहुंची पुलिस ने बहुत मुश्किल से आरोपी रमेश यादव को ग्रामीणों से छुड़ाया।

ग्रामीण पुलिस की मौजूदगी में भी उसके साथ मारपीट करने की कोशिश करते रहे। ग्रामीण उसे छोड़ने को तैयार नहीं थे।  उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षक का गांव की ही शादीशुदा महिला से अवैध संबंध है और दोनों ने यहां का माहौल खराब करके रखा है। पुलिस ने जब आरक्षक को गांव से ले जाने की कोशिश की, तो लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती हुई बालोद पुलिस

Qगांववालों ने बताया की महिला का पति और बच्चे घर से चले जाते हैं, वैसे ही आरोपी आरक्षक उसके घर में आ जाता है और दोनों गलत काम करते हैं। इसे लेकर दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाया और आरोपी आरक्षक रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कल शाम SP जितेंद्र यादव ने आरोपी आरक्षक रमेश यादव को सस्पेंड कर दिया। लोहारा थाना प्रभारी तुल सिंह पट्टावी ने कहा आरोपी आरक्षक दल्लीराजहरा निवासी है और डौंडीलोहारा थाने में पदस्थ है। आरक्षक के खिलाफ लोहारा थाने में धारा 354 और 452 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। ग्रामीणों ने बताया, कुछ दिनों से आरक्षक शादीशुदा महिला के घर आना-जाना करता था, इसे लेकर उसे पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन वो नहीं माना। इस बार गांव वालों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। यह मामला ग्राम जुनवानी का है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।