8 करोड़ की पाईपलाइन का गड्डा बना मौत का कुआ, घट सकती हैं बड़ी घटना

कुम्हारी : नगर पालिका कुम्हारी मे पिछले 2 से 3 सालो से पानी टंकी एवं पाइपलाइन का काम कछुआ की गति से चल रहा है। नगर के जनताओ में यह चर्चा बड़े ही जोरो पर बना हुआ है। पिछले 2 से 3 सालों 3 सालों से 7 से 8 करोड़ के लागत से पाइपलाइन का काम चल रहा है जिसके वजह से हर जगह गड्ढा ही गड्ढा देखा जा सकता है।

Read Also : जिला पंचायत सीईओ ने किया सचिव को निलंबित, जानें कैसे क्या है माजरा

गड्ढा खोदकर पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। जिसके चलते वार्ड नं. 17 के हाईवे पर बड़ी दुर्घटना हो चुकी है। और ठीक इसी प्रकार हर रोड हर वार्ड मे जैसे, अहिवारा रोड से शंकर नगर होते हुए कुम्हारी बस्ती वाले सड़क का डामरीकरण 20 से 25 सालों में आधा अधूरा हुआ है।  1 से 2 महीना के पहले पाइपलाइन का पानी लीकेज होने के कारण मौत का कुआं बन गया है।

Read Also : मनरेगा मजदूरों के साथ सरपंच ने की भोजन साथ ही छेरछेरा पुन्नी नववर्ष की दी बधाई

आपको बता दे की इस विषय में वार्ड पार्षद से मोबाइल के जरिए जानकारी लेनी चाही ठीक उसी प्रकार से नगर के उपाध्यक्ष से मोबाइल में जानकारी लेनी चाही तो नगर के जनप्रतिनिधियों का यह कहना है की यह सड़क किस योजना के तहत एवं कितने की लागत से बना हुआ है यह सब हमें नहीं मालूम यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिए यह देख कर ऐसा हनुमान लगाया जा सकता है की कुम्हारी नगर में विकास कार्य का पैसों बंदरबांट बड़े ही जोरो पर बना हुआ है।

8 करोड़ की पाईपलाइन का गड्डा बना मौत का कुआ, घट सकती हैं बड़ी घटना

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।