अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य में मानसून से पहले हो रही बारिश कहर बनकर टूट रही है। वहीं मंगलवार को दोपहर में सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के गांव बरिमा के पाकरिपारा में घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। इस हादसे में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
- यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में सूर्य प्रकाश उपाध्याय को मिला प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि दोपहर अचानक तेज बरसात चालू हो गई। इसी दरमियान सांझी लाल मांझी के घर पर आकाशीय बिजली गिरी गई ।जिसके कारण उसकी मौके पर ही तुरंत मृत्यु हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी सधाई , पुत्री बबली 11 वर्ष, पुत्र अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी गंभीर रूप से घायल हो गए है । घायलों को तत्काल कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है। परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
यह भी पढ़े :– राशनकार्डधारीयों को मिलेगा 1 जून से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’ का लाभ, तीन माह के एकमुश्त मिलेंगे चावल
- यह बह पढ़े :- पार्टी देने के बहाने नर्स को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, रेलवे ऑफिसर गिरफ्तार
- यह भी पढ़े :- BSNL ने रचा इतिहास, चौथी तिमाही में हुआ ₹280 करोड़ रुपये का मुनाफा, 18 साल में दूसरी बार हुआ लाभ
- यह भी पढ़े :- धारदार कत्तानुमा हथियार से लोगो को डराने, धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
- यह भी पढ़े :- CG BREAKING : फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस
- यह भी पढ़े :- कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा
