घर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक की हुई मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य में मानसून से पहले हो रही बारिश कहर बनकर टूट रही है। वहीं मंगलवार को दोपहर में  सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के गांव बरिमा के पाकरिपारा में घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। इस हादसे में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दोपहर अचानक तेज बरसात चालू हो गई। इसी दरमियान सांझी लाल मांझी के घर पर आकाशीय बिजली गिरी गई ।जिसके कारण उसकी मौके पर ही तुरंत मृत्यु हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी सधाई , पुत्री बबली 11 वर्ष, पुत्र अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी गंभीर रूप से घायल हो गए है । घायलों को तत्काल कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है। परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़े : राशनकार्डधारीयों को मिलेगा 1 जून से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’ का लाभ, तीन माह के एकमुश्त मिलेंगे चावल

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।