31 को, ग्राम डाही के बाजार चौक में डीजे डांस

निर्मल पटेल की रिपोर्ट

डाही : ग्राम पंचायत डाही के बाजार चौक में युवा समिति के तत्वाधान एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से झलक दिखला जा भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त बुधवार को रखा गया है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें सामूहिक नृत्य में प्रथम पुरस्कार 5001 रूपये, द्वितीय 3001 रुपये, तृतीय 2001 रुपये,रखा गया है। इसी प्रकार एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार 2001 रुपये, द्वितीय 1001 रुपये, तृतीय 701रुपये, रखा गया है।

इस बार यह आकर्षक झांकियां मचाएगी गणेश पंडालों और विषर्जन में धूम

प्रतिभागी अपना नामांकन उत्तम सेलून डाही, पिंटू ऑटो सेंटर एवं साइकिल स्टोर डाही,मणी पान पैलेस बाजार चौक डाही,मोहन पान पैलेस बाजार चौक डाही,मुकेश साहू एवं किसुन सिन्हा के पास करा सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष कमलेश साहू, उपाध्यक्ष कुणाल ध्रुव, कोषाध्यक्ष रोशन ध्रुव, सचिव टेमन पटेल, सह- सचिव शेखर पटेल, एवं सदस्यगण में दीक्षांत, अमन, किसन, मुकेश, रवि शंकर, कृष, दीपांशु, यस, मनीष, रमन, संरक्षक किशन सिंन्हा, मुकेश साहू, सहित ग्रामवासी डाही जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी मुकेश साहू एवं किशोर सिन्हा ने दी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।