* वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के स्मरण में 20 मार्च को मनाएंगे राज्य स्तरीय बलिदान दिवस, छत्तीसगढ़ लोधी समाज का बैठक ग्राम सिमरिया में संपन्न…
20 मार्च बलिदान दिवस को प्रदेशस्तरीय मनाने कार्य योजना की रूपरेखा ग्राम सेमरिया पंडरिया विधानसभा में प्रदेश पदाधिकारीयों के नेतृत्व में जिला अध्यक्षयों, सर्किल अध्यक्षयों, इकाई, पंचप्रधान एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में बैठक किया गया।
बैठक के पश्चात क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक माननीय भावना बोहरा जी से पंडरिया विधानसभा कार्यालय रणवीरपुर में सौजन्य मुलाकात कर माननीय प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा जी एवं प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीयों से विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा उपरांत स्पष्ट किया गया कि 20 मार्च बलिदान दिवस को राज्य स्तरीय मनाने 22 मार्च दिन रविवार को ग्राम सेमरिया में मानना निश्चित किया गया, जहां पदाधिकारीयों एवं ग्रामीणों द्वारा स्थल का निरीक्षण कर और कार्यक्रम के लिए कार्य योजना तैयार कर कार्यों की जिम्मेदारी सौंप गई।
बैठक पश्चात देर शाम उपस्थित सामाजिक जनों एवं ग्रामीणों ने होली मिलन मनाया सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाई से मुंह मीठा कराकर हर्षोउल्लास के साथ रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और परिवार व समाज की खुशहाली के लिए मिलकर रहने की संदेश दिया।