Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मकान से मिली बुजुर्ग पति-पत्नी की लाश, जानिए पूरा मामला !

रायगढ़ : चक्रधर नगर क्षेत्र के कसेरपारा मोहल्ले में सोमवार के दिन दोपहर में हड़कंप मच गया जब एक मकान से बुजुर्ग पति-पत्नी की लाश बरामद की गयी। मृतकों की पहचान गोपाल लाल नगायच (सेवानिवृत्त शिक्षक) और उनकी पत्नी सरस्वती नगायच के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से उस मोहल्ले में दुर्गंध आ रही थी, जिसे नाली में कचरा जमा होने की वजह समझकर नजरअंदाज किया जा रहा था। लेकिन सोमवार के दिन जब मामला संदिग्ध हो गया।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार पर लगाई फटकारे !

तब कोलकाता में रहने वाले उनके बेटे उमाकांत नगायच ने पड़ोसियों से संपर्क कर बताया कि वह बीते 2 दिनों से अपने माता-पिता से बात नहीं कर पा रहा है। परिजनों की आशंका के बाद जब पड़ोसियों की मौजूदगी में जब घर का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का नजारा देख सभी स्तब्ध रह गए। दोनों बुजुर्ग मृत अवस्था में मिले और उनके लाशो से दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनकी मृत्यु दो दिन पहले हो चुकी थी।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने मुंगेली प्रेस क्लब का किया उद्घाटन

जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस थाना प्रभारी अमित शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों लाशो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतकों के बेटे-बेटियां कोलकाता से रायगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :-  अमन डॉन गैंग और उसके 4-5 साथियों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार !

यह भी पढ़े :- पुलिस प्रशासन में तनाव आने से किया, पुलिस थाना प्रभारियों का तबादला !

यह भी पढ़े :- बिलासपुर में 1800 किलो की लहान और कच्ची शराब जप्त, 4 लोगो को किया गिरफ्तार

Exit mobile version