Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चाकू से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !

रायपुर : राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा इलाके में एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सूजन के रूप में की गयी है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 27 वर्ष बताई जा रही है। मामले में फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर थाना कोतवाली पेट्रोलिंग रवाना हुआ, मौके से आहत व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सूजन पश्चिम बंगाल का निवासी था और रायपुर जिले में रहकर सोने के आभूषण बनाने का काम करता था।

घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरे में 1 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर पूछताछ किया गया, पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल करते बताया कि रात को वह घर जाते समय मृतक से हनुमान मंदिर गली में युवक से टकरा गया, जिससे दोनों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। तभी आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से युवक के सीने में 2 से 3 बार चाकू से वार किया। जिससे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी- दीपक लोहार उर्फ़ गप्पू पिता नोहर विश्वकर्मा साकिन गोबरा नवापारा का निवासी है।

Exit mobile version